
रूस-यूक्रेन की जंग हो, या इज़राइल-अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, मिडिल ईस्ट में जैसे ही हालात बिगड़ते हैं, असर सीधे हमारी जेब पर पड़ता है. गोल्ड के दाम आसमान छूने लगते हैं, रुपया कमजोर होता जाता है, और शेयर बाज़ार झूलने लगता है. इन सबके पीछे कई कारण होते हैं… लेकिन सबसे बड़ा कारण है – क्रूड ऑयल और डॉलर. या यूं कहें - पेट्रोडॉलर.
1973 के ऑयल एम्बार्गो से लेकर पेट्रोडॉलर डील तक. इस वीडियो में हम समझेंगे कि कैसे एक “कागज़ का टुकड़ा” यानी अमेरिकी डॉलर पूरी दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी बन गया. अमेरिका में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें, राशनिंग, अंधेरे में डूबता देश… और फिर एक सीक्रेट डील जिसने अगले 50 सालों तक दुनिया की दिशा तय कर दी।

Iran हो या Iraq, Israel पर बात आते ही क्यों भड़क जाता है US? : Sandarbh


फ्लैट, मकान, शहर छोड़िए.. अब बनाइए अपना देश : Sandarbh, Ep 5