
गणेशजी को विनायक, गजानन और विघ्नहर्ता क्यों कहा जाता है? गणपति के अलग-अलग नामों और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं से लेकर गणेशजी और प्रकृति के संबंध तक, 'बाबामंडल' के इस एपिसोड में कई दिलचस्प सवालों के जवाब मिलेंगे. जानिए गणेशजी को जामुन, कैथा, दूर्वा और मोदक क्यों चढ़ाए जाते हैं, उनके बड़े कान, छोटी आंखें, सूंड और लंबोदर का क्या अर्थ है और गणेश-कार्तिकेय की कहानी क्या कहती है. साथ ही भारत से बाहर गणेश पूजा की परंपरा, गणेशोत्सव का इतिहास और 1893 में लोकमान्य तिलक की भूमिका पर भी चर्चा होगी. विनायक से गजानन और विघ्नकर्ता से विघ्नहर्ता बनने तक गणपति की अनसुनी कहानियां सुनिए पाणिनि आनंद उर्फ़ बाबा से.
होस्ट:पाणिनि आनंद
प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

अचानक कुछ नहीं होता! जो दिखता है, उसके पीछे क्या?: बाबामंडल, Ep 11