
दूसरे विश्व युद्ध में तबाह हो चुका जर्मनी आखिर कैसे बना यूरोप की सबसे बड़ी ताकतों में से एक? 🇩🇪 Modern Empire Series के पिछले एपिसोड में हमने जर्मनी के उस सफर को समझा, जब वह कबीलों से निकलकर एक साम्राज्य बना और फिर दो विश्व युद्धों का गवाह बना। लेकिन 1945 में Second World War खत्म होने के बाद जर्मनी की कहानी एक नया और दिलचस्प मोड़ लेती है। हिटलर की आत्महत्या और नाज़ी जर्मनी की हार के बाद, जिन Allied Powers ने जर्मनी को शिकस्त दी थी, वही अब उसे दोबारा खड़ा करने की जिम्मेदारी उठाती हैं। लेकिन अपने-अपने राजनीतिक और रणनीतिक हितों के साथ। इसी बीच Cold War तेज़ होता है, जर्मनी दो हिस्सों में बंट जाता है और उसकी राजधानी बर्लिन के बीचोंबीच खड़ी होती है एक दीवार — Berlin Wall, जो दशकों तक दुनिया के वैचारिक और राजनीतिक विभाजन का प्रतीक बनी रहती है। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि कभी युद्ध की राख में दबा जर्मनी आज यूरोप की सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में से एक है और वैश्विक राजनीति में भी उसकी अहम भूमिका है? जर्मनी के पुनर्निर्माण, उसके विभाजन, Berlin Wall के निर्माण और पतन से लेकर आधुनिक जर्मनी के उदय तक की पूरी कहानी जानिए इस एपिसोड में। यह है Padhaku Nitin World Affairs की Modern Empire Series, जहाँ हम समझते हैं दुनिया की बड़ी ताकतों के बनने, बिखरने और दोबारा उभरने की कहानी। इस बार हमारे साथ हैं हमारी पुरानी मेहमान Prof. Ummu Salma Bava। प्रोफेसर बावा जर्मनी के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक से सम्मानित हैं। वह Ministry of External Affairs के Foreign Service Institute में Guest Faculty रही हैं और UGC Europe Area Studies Programme की Director भी रह चुकी हैं। देखिए यह खास एपिसोड और समझिए — How Germany Rose from the Ashes of World War II | Modern Empire Series | Padhaku Nitin World Affairs