scorecardresearch
 
Advertisement
China Decoded: Indians से नफ़रत, China का ‘Covid Plan’ और चीनी मीडिया के निशाने पर कौन? : Padhaku Nitin World Affairs

China Decoded: Indians से नफ़रत, China का ‘Covid Plan’ और चीनी मीडिया के निशाने पर कौन? : Padhaku Nitin World Affairs

 

China को समझना आसान नहीं है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी Economy, एक बड़ी Military Power और Global Manufacturing का केंद्र बन चुका चीन आखिर दुनिया को किस नज़र से देखता है? भारत को लेकर उसकी सोच क्या है? और क्या चीन में भारत के ख़िलाफ़ एक ख़ास तरह का माहौल तैयार किया जाता है? Modern Empire Series के पिछले एपिसोड में हमने Imperial China की कहानी समझी थी। इस बार हम उस चीन को Decode करेंगे, जो 1912 में राजशाही के अंत से लेकर Civil War, Mao Zedong की Communist Revolution और Deng Xiaoping के Economic Reforms से गुज़रते हुए आज की Global Superpower बना है। इस एपिसोड में बात होगी China और India के रिश्तों की। आख़िर चीन में Indians को किस नज़र से देखा जाता है? दोनों देशों के बीच दुश्मनी और अविश्वास की जड़ें कितनी पुरानी हैं? Covid-19 महामारी को लेकर चीन की भूमिका और उसके कथित ‘Covid Plan’ पर उठे सवाल क्या हैं? और चीन का Media आखिर किन देशों, नेताओं और विचारों को अपने निशाने पर रखता है? इसके अलावा समझेंगे कि Chinese Media और Propaganda Machinery कैसे काम करती है, चीन की दुनिया को लेकर क्या रणनीति है और Xi Jinping के नेतृत्व में उसका Global Ambition किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए इस बार हमारे साथ हैं JNU में China Studies के विशेषज्ञ Professor Rakesh Kumar। ये हमारे पुराने मेहमान हैं। जब Padhaku Nitin की शुरुआत Audio Podcast के रूप में हुई थी, तब भी ये हमारे साथ जुड़े थे। चीन में पढ़ाई कर चुके Professor Rakesh Kumar से इस बार होगी China पर एक दिलचस्प और ज़रूरी बातचीत। तो चलिए, समझते हैं उस चीन को, जिसे जानना आज भारत के लिए भी बेहद ज़रूरी है।

Advertisement