
धरती पर जीवन नमकीन पानी से शुरू हुआ, लेकिन इंसान की प्रवृत्ति और आनंद हमेशा 'मिठास' में रहा. वैदिक काल के पहले पकवान 'अपूप' और 'संयाव' से लेकर सिल्क रूट की जलेबी, पुर्तगालियों के छेने और बनारस के हलवाई प्रयोगों तक...भारतीय मिठाइयों का इतिहास हज़ारों साल पुराना और बेहद दिलचस्प है. तो दिवाली के मौक़े पर 'बाबामंडल' के इस ख़ास और मिठास से भरपूर एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा' से जानिए भारतीय मिठाइयों का इतिहास, प्राचीन मिष्टान्न की परंपरा, मिठाई का भूगोल और मिलावट की समस्या. एक ऐसी मीठी कहानी, जिसमें स्वाद के साथ इतिहास, संस्कृति, धर्म, व्यापार और विवाद भी शामिल हैं. सुनिए मिठाई की शुरुआत कब और कैसे हुई? जलेबी और गुलाब जामुन भारत आए कहाँ से? क्या रसगुल्ले की कहानी बंगाल से शुरू होती है या ओडिशा से? इंसान को मिठास इतनी प्यारी क्यों है और क्या आज हम जो मिठाई खा रहे हैं, वह पहले जैसी क्यों नहीं है?
होस्ट: पाणिनि आनंद
प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
