
साउथ अफ्रीका ने केपटाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर बता दिया है कि वो 'चोकर्स' नहीं बल्कि 'कमबैक किंग' हैं. उधर, भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज तो जीत ली, लेकिन आखिरी दो मैच हारने के बाद टीम की रणनीति, गौतम गंभीर के फैसलों और भारत की T20 बादशाहत पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती का भविष्य, संजू सैमसन बनाम वैभव सूर्यवंशी, और क्या दोनों को प्लेइंग 11 में मिल सकती है जगह? न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत का पलड़ा भारी क्यों है? रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने की अटकलें, और हार्दिक पंड्या के ट्रेड का पूरा सच, सुनिए 'बल्लाबोल' का यह मज़ेदार एपिसोड निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ.
प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड मिक्स: सूरज सिंह