टीशर्ट खोल प्रोटेस्ट के अंदर की कहानी क्या है? AI Summit Protest से आखिर किसका फायदा हुआ? राज्यसभा में कौन आएगा और कौन जाएगा? क्या राज्यसभा में कांग्रेस कोई बड़ा सरप्राइज़ देने की तैयारी में है? मोदी-शाह के सामने राज्यसभा में असली चुनौती क्या है? बीजेपी कौन सा गेम प्लान लेकर चल रही है? अमित शाह का बंगाल प्लान क्या है? असम में बीजेपी कहां फंसी हुई है? सियासत में ‘मामू पार्टी’ कौन है? ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, श्रेया चटर्जी और पीयूष मिश्रा आपको सिर्फ हेडलाइन नहीं, बल्कि हेडलाइन के पीछे की गणित समझाएंगे. दिल्ली से लेकर बंगाल और असम तक, सत्ता और विपक्ष की चालों का पूरा एक्स-रे करेंगे. सुनिए पूरा एपिसोड और समझिए सियासत का असली खेल.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : अमन पाल
राघव चड्ढा के पर क्यों कतरे गए और चुनावी राज्यों की हलचल: Reporters Off Air