देश की संसद से लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक कई बड़े सवाल खड़े हुए हैं. संसद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि कंगना रनौत की साड़ी चर्चा का विषय बन गई? सदन के भीतर किसकी दलीलें भारी पड़ीं और कौन बैकफुट पर नजर आया? क्या इस सत्र में राहुल गांधी घिरेंगे? और अगर घिरेंगे तो कैसे बचेंगे? दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर से ‘खेला’ की चर्चा क्यों तेज हो गई है? क्या ममता बनर्जी के सामने कोई नई चुनौती खड़ी हो रही है? इसी बीच युद्ध के हालात ने दुनिया को कितना हिला दिया है. विदेश नीति पर भी बड़ा सवाल है. आखिर नरेंद्र मोदी सरकार ने बांग्लादेश को डीजल क्यों दिया? इसके पीछे कूटनीति है या कोई रणनीतिक मजबूरी? इसके अलावा चर्चा उस नाम की भी होगी, जो अक्सर सियासत में विवाद पैदा करता है. जॉर्ज सोरोस. क्या वह बीजेपी के करीब हैं या कांग्रेस के? और जेफरी एपस्टीन का मुद्दा संसद में कैसे उठा? आखिर में बात बिहार की राजनीति की. नीतीश कुमार आखिर राज्यसभा के लिए कैसे माने? सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, शिवानी शर्मा, जितेंद्र बहादुर सिंह और पीयूष मिश्रा के साथ.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती