महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े तीन बिल मतदान के दौरान गिर गए और लोकसभा में बिल गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लेकिन इससे पहले सदन के भीतर क्या-क्या घटा और विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी कैसे की, अमित शाह को सांसदों की लाइन में क्यों लगना पड़ा और राहुल गांधी का वोट कहां फंसा रह गया, इन सब पर आराम से बतकही होगी. इसके साथ ही इस एपिसोड में बात केरल में कांग्रेस की दुविधा, तमिलनाडु में DMK की खुशी और पश्चिम बंगाल के चुनावी समीकरणों की भी होगी, तो सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का यह एपिसोड आजतक के तेजतर्रार रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और पीयूष मिश्रा के साथ.
प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती
वीडियो एडिटर: आशीष रावत