देश की सियासत में उबाल है, क्योंकि असम से लेकर बंगाल और केरल से लेकर तमिलनाडु तक लोग अपने नेता चुनने वाले हैं. उधर इन चुनावों में सबसे बड़ा रोल इलेक्शन कमीशन का है. इस पर कोई नेता आरोप मढ़ रहा है, तो कई उन आरोपों को सच बता रहे हैं. आरोपों के बीच कहीं समर्थन भी छिपा है. साथ ही भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमंत विश्व शर्मा के सहारे है, तो विपक्ष ममता बनर्जी से लेकर कांग्रेस में करिश्मा खोज रहा है. वहीं अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल अलग सियासी खेल में लगे हैं. कहानी संसद के अंदर की भी सुनाएंगे. साथ ही बताएंगे कि हिमंत विश्व शर्मा ने इस्तीफे की बात क्यों कही. कांग्रेस को धोखा देने वालों पर भी चर्चा होगी. साथ ही राज्यसभा के दिलचस्प किस्से भी आपको पता चलेंगे. तो सुनिए ये एपिसोड आज तक के रिपोर्टर संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और पीयूष मिश्रा के साथ.
प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : अमन पाल
वीडियो एडिटर: हार्दिक जैन