
पश्चिम एशिया में जंग के 21वें दिन तनाव और बढ़ा, कुवैत की रिफाइनरी पर ड्रोन हमले और इज़राइल की सीरिया में एयरस्ट्राइक जारी हैं, कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत में प्रीमियम पेट्रोल महंगा हुआ, ज़ोमैटो ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी की, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर में ISI जासूसी रैकेट में 5 और गिरफ्तारियां हुईं, असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने नामांकन भरा, उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार हुआ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज से मिलीं और न्यायपालिका वाले अध्याय को दोबारा लिखने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.









