
क्या वृंदावन में प्रॉपर्टी खरीदना आज भी फायदे का सौदा है, या यहां की कीमतें जरूरत से ज्यादा बढ़ चुकी हैं? क्या वृंदावन अगला अयोध्या बन सकता है? मास्टर प्लान 2031, तेजी से बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतें, कमर्शियल प्रॉपर्टी की बढ़ती मांग और बड़े बिल्डर्स की एंट्री के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि निवेश का सही समय अभी है या इंतजार करना बेहतर होगा. Property Se Fayda के इस खास एपिसोड में नेहा बाथम ने रियल एस्टेट एक्सपर्ट संजीव राठौर से मथुरा-वृंदावन के रियल एस्टेट बाजार, मास्टर प्लान 2031, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे अहम विषयों पर विस्तार से बातचीत की है।
इस एपिसोड में आप जानेंगे:
• वृंदावन के कौन से इलाके निवेश के लिए सबसे बेहतर हैं?
• मास्टर प्लान 2031 निवेशकों के लिए कितना अहम है?
• प्लॉट, फ्लैट या कमर्शियल प्रॉपर्टी, आपके लिए कौन-सा विकल्प सही है?
• RERA और Non-RERA प्रोजेक्ट्स में क्या अंतर है?
• जेवर एयरपोर्ट और नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का वृंदावन पर क्या असर पड़ेगा?
• वृंदावन और अयोध्या में निवेश के लिए कौन-सा शहर बेहतर है?
प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा
होस्ट: नेहा बाथम
साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
