
अमेरिकी दावा कंपनी मायलन एन वी, इस महीने भारत में कोरोना वायरस की दवा रेमडेसिवीर का जेनेरिक वर्ज़न लॉन्च करने जा रही है जो कि ओरिजिनल ब्रांड से काफी सस्ता होगा. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मायलन की इस दवा को डेसरेम के नाम से मंजूरी दे दी है. रेमडेसिवीर की निर्माता गिलिएड साइंसेस ने 5 कम्पनियों को सस्ती जेनेरिक दवा बनाने का लाइसेंस दिया है ताकि ज़रूरतमंदों तक ये दवा पहुंच सके. कितने की होगी ये दवा और जेनेरिक दवाइयां क्यों होती हैं सस्ती? जानिए इस पॉडकास्ट में आशुतोष तिवारी से.