scorecardresearch
 
Advertisement
रक्षाबंधन - किसकी रक्षा, कैसा बंधन? राखी का अनसुना और अलिखित इतिहास: बाबामंडल

रक्षाबंधन - किसकी रक्षा, कैसा बंधन? राखी का अनसुना और अलिखित इतिहास: बाबामंडल

क्या रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व है या परंपरा?  इसके पीछे कोई गहरा मनोवैज्ञानिक और सामाजिक अर्थ छिपा है? 'बाबा मंडल' के इस एपिसोड में हम रक्षाबंधन की जड़ों तक जाने की कोशिश करेंगे. जहां इतिहास और शास्त्रों में 'राखी' शब्द का सीधा उल्लेख मिलना मुश्किल है, वहीं हमारी लोक परंपराओं ने इस ख़ूबसूरत रिश्ते को सदियों से संजोकर रखा है. हुमायूं-रानी कर्णावती की कहानियों से लेकर ऋषियों और राजाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'रक्षा सूत्र' तक, हम जानेंगे कि यह धागा कैसे वचन और बंधुत्व का प्रतीक बना. आज के बदलते दौर में रक्षाबंधन सिर्फ भाई द्वारा सुरक्षा का नहीं, बल्कि बहन की 'मुक्ति' और उसकी पहचान का उत्सव कैसे है, आइए समझते हैं पाणिनि आनंद उर्फ़ 'बाबा' से.

इस पॉडकास्ट में सुनिए:

राखी का अनसुना और अलिखित इतिहास
पौराणिक कथाओं का सच: राजा बलि, कृष्ण-द्रौपदी और सिकंदर के प्रसंग
भारतीय संस्कृति में 'रक्षा सूत्र' का वैज्ञानिक और सामाजिक तर्क
सामाजिक एकता और आंदोलनों में राखी की भूमिका
21वीं सदी में भाई-बहन के रिश्ते की नई परिभाषा

होस्ट: पाणिनि आनंद
प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

Advertisement