
प्रशांत भूषण के 'Regime Change' वाले बयान के बाद भारत की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है. आखिर Regime Change का मतलब क्या है? क्या यह सिर्फ सरकार बदलने की बात है, या पूरी राजनीतिक व्यवस्था को बदलने की कोशिश? लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन और व्यवस्था परिवर्तन के बीच फर्क कैसे समझें? बाबामंडल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद 'बाबा' से समझिए Regime Change का अर्थ, इतिहास और भारतीय राजनीति में इसकी प्रासंगिकता. महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह के विचारों से लेकर जेपी आंदोलन, नक्सलबाड़ी आंदोलन और 1975–77 के आपातकाल से क्या पता चला? साथ ही, जानिए राष्ट्र (Nation), राज्य (State) और Regime के बीच अंतर; दुनिया में बाहरी हस्तक्षेप से हुए सत्ता परिवर्तन का इतिहास; और प्रशांत भूषण के बयान पर मोदी सरकार और विपक्ष की राजनीति.
होस्ट: पाणिनि आनंद
प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
