
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स कहता है कि दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक घर में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिखे गए हैं. इसके बाद वो शख्स दीवारों पर लिखे नारों को दिखाता है. वीडियो के अंत में एक अंधेरे कमरे के अंदर जमीन पर बैठा एक व्यक्ति दिखता है जिसे वीडियो बनाने वाला, बाक़ी लोगों के साथ मिलकर डांट रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये नारे लिखने वाला व्यक्ति मुस्लिम समुदाय से है. इस वीडियो पर सुदर्शन न्यूज का लोगो भी देखा जा सकता है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
